फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मेहंदी घाट पीपे का पुल टूटने से नाव बनी सहारा, नए पुल के पूरा होने तक बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

लखनऊ के मेहंदी घाट पर पीपे का पुल टूट जाने के बाद स्थानीय लोगों को एक बार फिर गोमती नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पुल बंद होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था सीमित होने के कारण उन्हें मजबूरी में नाव से सफर करना पड़ रहा है। गोमती नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी कुछ महीने और लगने की संभावना है। तब तक क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही नाव के भरोसे ही रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और पुल तैयार होने तक सुरक्षित एवं सुगम वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें