दुबग्गा में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सोमवार शाम पांच बजे भैंस चरा रहे इंटर छात्र रामानंद यादव (20) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो भैंसों व एक बगुले की भी मौत हुई, जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझने में जुटी लेकिन परिजन एक करोड रुपए मुआवजा एक नौकरी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।