अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 69वें दीक्षांत समारोह में कुलगीत प्रस्तुत करती छात्राएं। कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस बार दीक्षांत में कुल 1,25,239 विद्यार्थियों को उपाधियां मिली। इनमें 93,536 स्नातक, 31,006 परास्नातक, 419 डिप्लोमा और 30 ऑनलाइन शिक्षा के विद्यार्थी शामिल हैं। 248 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। इस वर्ष उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 54.38 फीसदी छात्राएं और 45.62 फीसदी छात्र हैं। समारोह में 204 पदक 111 विद्यार्थियों को दिए गए, जिनमें 80 छात्राएं और 31 छात्र हैं।