फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, बसंत कुंज योजना में बनेगा मेट्रो का यार्ड

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण (फेज-2) का कार्य शुरू हो गया है। बसंत कुंज योजना क्षेत्र में मेट्रो यार्ड के निर्माण की तैयारी के तहत शुरुआती काम जारी है। यह यार्ड फेज-2 के संचालन और रखरखाव का प्रमुख केंद्र होगा। परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने बजट में 1,450 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जबकि पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5,801 करोड़ रुपये है। फेज-2 कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 11 किलोमीटर होगी। इस मार्ग पर कुल 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के नए इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा। फिलहाल बसंत कुंज योजना में यार्ड निर्माण से जुड़े प्रारंभिक कार्य तेज गति से चल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें