फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में शादी समारोह के दौरान सूना मिला घर, सात लाख के जेवर

घुरघुरि तालाब चौकी के मोहान रोड स्थित सकरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मजदूर के घर को निशाना बनाते हुए करीब सात लाख रुपये के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है। घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी छत्रजीत सिंह के अनुसार गांव निवासी मजदूर नईम की पत्नी नूरजहां ने बताया शुक्रवार रात उनके बच्चे गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे, जबकि नईम और पत्नी घर की छत पर सोने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर पड़ोसी सलीम के घर की ओर से उनके मकान में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सा उठाकर घर से करीब 100 मीटर दूर बाग में ले गए। वहां लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, पांच हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान चोरी कर फरार हो गए।शनिवार सुबह सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया पीड़िता नूरजहां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन टीमो का गठन कर अज्ञात चोरों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें