फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में मड़ियांव गांव में किशोर ने फंदे से लटककर दी जान

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मड़ियांव गांव निवासी 17 वर्षीय कृष्णा ने सोमवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता राकेश खाने का ठेला लगाते हैं। राकेश ने बताया कि सोमवार की शाम को वह ठेला लगाने गए थे। घर पर उनके तीनों बेटे थे। कृष्णा घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था। रात करीब 10 बजे राकेश घर पहुंचे तो कृष्णा के घर नहीं था। उसकी तलाश शुरू की गई। सभी घर के पास बने एक कमरे (गोदाम) पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो कृष्णा फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार कृष्णा की मां क्रांति देवी ने करीब एक वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी। मृतक कबाड़ का कार्य व मजदूरी करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें