फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में मटियारी चौराहे के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

चिनहट मटियारी चौराहा स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शशि मोबाइल शॉप में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार तड़के करीब पांच बजे की बताई जा रही है। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का टूटा शटर देखा तो मामले की जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित शशि ने देखा कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का माल गायब था। दुकानदार के अनुसार करीब तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसता और सामान समेटता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें