लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित होटल गोमती में फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान विकास बंसल ने आरोप लगाया कि बड़ी रकम लेकर भी उन्हें फ्रेंचाइजी नहीं दी गई। जयपुर निवासी राजेश तनवानी और मनोज अग्रवाल ने भी अपनी आपबीती साझा की। पीड़ितों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।