लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में मेसर्स क्वांटम पेपर्स और लखनऊ पेपर डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से बिना पेड़ और लकड़ी के निर्मित ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैश्य नटवर गोयल ने उत्पाद का अनावरण किया। आयोजकों के अनुसार, यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरित है और यह उत्पाद उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वनों की कटाई कम करने में सहायक हो सकती है। आयोजकों के अनुसार, अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया 'कॉपियो' कॉपियर पेपर उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग के मानकों पर खरा उतरता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक तकनीक के संतुलित उपयोग पर भी जोर दिया गया।