लखनऊ में आए दिन गाय और सांड लोगों को मार रहे है। बीते दिन पुराने लखनऊ में एक बच्ची पर गाय ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। यह नजारा कैंट के सदर इलाके का है जहां पूरी सड़क पर दो दर्जन से ज्यादा गाय घेर कर बैठी है। आने जाने वालों को निकलने में हो रही दिक्कत, कभी भी गायों से लड़ने का खतरा बना रहता है।