भारतीय गोल्फ दिग्गज दिवंगत विजय कुमार की विरासत को सम्मानित करने के लिए 'डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई' ने सोमवार को नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के पहले संस्करण की घोषणा करते हुए अमनदीप जोहल ने बताया कि यह टूर्नामेंट 9 से 11 जून, 2026 तक विजय कुमार के घरेलू कोर्स 'लखनऊ गोल्फ क्लब' में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 28 अप्रैल को 57 वर्ष की आयु में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। 25 लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि वाला यह टूर्नामेंट 3 राउंड (54 होल्स) में खेला जाएगा, जिसमें दो राउंड के बाद कट लागू होगा। इस प्रतियोगिता में कुल 72 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बिपिन मुखिया, राजेश कुमार गौतम और 15 वर्षीय अर्जुनवीर शिशिर शामिल हैं। पीजीटीआई के सीईओ अमंदीप जोहल और लखनऊ गोल्फ क्लब के कैप्टन आर. एस. नंदा ने इस आयोजन को विजय कुमार के लिए एक भावभीनी श्रद्धांजलि बताया है। इस वर्ष के नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट के विजेता को 2027 सीजन के मुख्य टूर में खेलने का अवसर मिलेगा।