लखनऊ नगर निगम की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ अभियान के अंतर्गत ₹413 करोड़ लागत की 342 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की गई। साथ ही ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ अभियान से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।