गोमतीनगर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच के लिए संबंधित पुलिस टीमों को लगाया गया है।