फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लिंक एक्सप्रेसवे के मुआवजे पर भड़के किसान, तहसील समाधान दिवस में किया हंगामा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे को लेकर ग्राम विन्दौवा के किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में किसानों ने कम मुआवजा दिए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) को ज्ञापन सौंपकर भूमि का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि विन्दौवा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित है और राष्ट्रीय राजमार्ग-4बी (रायबरेली मार्ग) से सटा होने के कारण यहां की भूमि का बाजार मूल्य अधिक है। इसके बावजूद मुआवजा दर काफी कम निर्धारित की गई है, जिससे 75 किसान अपनी भूमि का बैनामा करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि मुआवजे का निर्धारण ग्रामीण दर के बजाय स्क्वायर मीटर के आधार पर किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन जारी रहेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें