फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कन्वेंशन सेंटर के पास डिब्बे में मिली 7 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस ने संरक्षण में लिया

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के पास एक 7 दिन की नवजात बच्ची के लावारिस अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति बच्ची को एक डिब्बे में कॉटन के बीच छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची पिंक रंग का टॉप और डायपर पहने हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी पुलिस, थाना गाजीपुर पुलिस तथा सर्वोदय नगर चौकी की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। लगभग 11:40 पीआरवी को मिली सूचना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बच्ची को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। बच्ची की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें