मालवीय मार्ग स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने किया। इस अवसर पर बंगाल के प्रसिद्ध लोकचित्रकार मनोरंजन चित्रकार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल तथा वंदना सहगल भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में कालीघाट पटचित्र शैली की विविध कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यह लोकचित्र परंपरा पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती है, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और लोकजीवन से जुड़े विषयों को विशिष्ट शैली में चित्रित किया जाता है।