केजीएमयू में धर्मांतरण व यौन शोषण मामले में विशाखा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी। कमेटी की अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें मामले में दोषी पाया गया है। रिपोर्ट में डॉ. रमीज को यौन उत्पीड़न का दोषी माना गया है। कमेटी ने डीजीएमई को पत्र भेजकर उसका दाखिला निरस्त करने की मांग की है।