फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: केजीएमयू में तीमारदारों के लिए खुला अन्नपूर्णा काउंटर आज भी बंद, कुछ दुकानदारों ने भट्टी के सहारे चूल्हा जलाया

केजीएमयू में तीमारदारों के लिए खुला अन्नपूर्णा काउंटर आज भी बंद रहा, जिसके चलते मरीजों व उनके परिजनों को 10 रूपये में भरपेट खाना नहीं मिल पाया। महिला ने बताया कि हम सुबह आये हैं पर काउंटर बंद होने पर बाहर खाना खाया है। न जाने कब खुलेगा। वहीं, एक तरफ जहां कल गैस सिलेंडर न मिलने के चलते ट्रॉमा सेंटर के बाहर लगने वाली खाने-पीने की दुकान बंद हो गई थी, जिससे मरीजों के परिजनों को खाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, आज कुछ दुकानदारों ने भट्टी के सहारे चूल्हा जलाया जिससे ट्रामा सेंटर शताब्दी व लारी अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को अस्पताल के बाहर ही खाने का सस्ता सामान मिल सके और उन्हें खाने के लिए कहीं और परेशान होकर न जाना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें