केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दो पर्चा काउंटर बंद होने से गर्भवतियों को इलाज में देरी हो रही है। बस्ती से इलाज कराने पहुंचीं पूनम को बिना इलाज के वापस जाना पड़ा। वहीं, जांच के कैश काउंटर पर सर्वर डाउन होने से भी गर्भवतियों को काफी परेशानी हो रही है।