फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के सम्मान में आशीर्वाद समारोह आयोजित, कही ये बात

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मनोज कुमार पांडेय के सम्मान में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मनोज पांडेय का सम्मान किया। उन्हें प्रतीक स्वरूप गदा भेंट की गई तथा चांदी का मुकुट पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित बटुकों का भी मंत्री ने सम्मान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मनोज पांडेय ने कहा कि उन्हें प्रदेश भर के आचार्यों, संतों और महामंडलेश्वरों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को संरक्षित और आगे बढ़ाने वाले लोगों का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवित रखने में संत समाज और विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे लोगों के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के सैकड़ों सदस्य, समाज के गणमान्य लोग और विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें