घटनास्थल के पास रहने वाली मंजू ने राजेश शुक्ला पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंजू के मुताबिक, उन्हें धमकी दी गई कि “जो गवाही देगा, उसका भी यही हाल करेंगे।” मंजू ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि पुलिस ने पैसे लिए, लेकिन मामले में कोई कदम नहीं उठाया। मंजू ने कहा कि राजेश शुक्ला ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।