फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इटौंजा थाने के सामने दो युवकों में मारपीट, बेल्ट से हमला; वीडियो वायरल

इटौंजा थाने के ठीक सामने सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक पहले लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई देते हैं। इसके बाद एक युवक बेल्ट निकालकर दूसरे पर वार करने लगता है। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक काफी देर तक आक्रामक बने रहे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद सवारी बैठाने को लेकर दो ई-रिक्शा चालकों के बीच हुआ था। मामले में इंस्पेक्टर इटौंजा सोवरन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें