लखनऊ के काकोरी में बहरु रोड स्थित टिकरिया गांव के मोड़ पास इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। बुधवार बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। जब सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो दुकानदार विश्वजीत यादव को चोरी की जानकारी दी। पीड़ित विश्वजीत यादव ने दुकान पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 7 लाख लागत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। वहीं, ग्रामीणों ने रात में पुलिस की गश्त पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।