फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ईमेल करिए, बचेगी पासपोर्ट कार्यालय की दौड.. एक अगस्त को विशेष अभियान

पते में थाने का नाम बदलवाने, दोबारा पुलिस सत्यापन आदि अन्य सामान्य कार्यों के लिए आवेदकों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। आवेदक अपनी अधिकृत ई-मेल आईडी से मेल करके घर बैठे ही यह काम करा सकते हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि आवेदकों को उन कार्यों के लिए ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने की जरूरत है, जिनमें उन्हें फिजिकल उपस्थित होना है। बताया कि आवेदकों की स्लॉट संबंधी समस्या के लिए एक अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दिन सभी चार पासपोर्ट सेवा केंद्र, 33 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर आवेदकों की पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही 17 अगस्त से ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेकर आने की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें