फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कुम्हरावा चौराहा जाम किया

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 04:15 PM IST

महिंगवा के आतेसुआ निवासी दिलीप कुमार उर्फ मोनू सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार रात शाहपुर नजूल चौराहे स्थित देशी शराब के ठेके पर मारपीट के बाद दिलीप की हत्या कर दी गई थी। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पहले महिंगवा थाने में हंगामा किया। इसके बाद कुम्हरावा चौराहे पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए इटौंजा, बख्शी का तालाब और महिंगवा थाने का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शनकारी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें