राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से शुरू हुए चुटकी भंडार बालिका इंटर कॉलेज को जर्जर भवन घोषित किए जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सभी शैक्षिक गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छात्राओं को दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित करने का आदेश भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले चुटकी भंडार प्राथमिक स्कूल भी बंद कर दिया गया था और अब बालिका विद्यालय को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल बंद किए जाने का विरोध जताया और संस्थान को बचाने की मांग की।