लखनऊ के तिलकमार्ग चंद्रभान गुप्ता खेल मैदान के पास गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी तो खड़ी है पर वह खाली है। मौजूद लोड इंचार्ज राकेश ने बताया किआज गाड़ी नहीं आई है जिन लोगों की आज की बुकिंग थी उनसे बात करके उन्हें आगे दो-तीन दिन में सिलिंडर देने की बात की जा रही है। वहीं, शादी ब्याह वाले घरों में जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर की जरूरत है उन्हें भी पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। आवश्यकता से कम ही उन्हें सिलिंडर देकर इसी में काम चलाने को बोला जा रहा है।