गुडंबा थाना क्षेत्र में एक महिला ने कल्याणपुर निवासी परिचित वकील रंजीत वर्मा पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।