कैसरबाग स्थित गांधी भवन में विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश का 38वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पेंशनर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में ‘विद्युत पेंशनर्स’ पत्रिका का विमोचन किया गया। यह पत्रिका हर तीन महीने में प्रकाशित होती है। अधिवेशन के दौरान परिषद से जुड़े पेंशनर्स एकत्र हुए और संगठन की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की।