राजधानी लखनऊ में मांझे से लगातार हो रहे हादसे के मद्देनजर ऐशबाग कॉलोनी के रहने वाले आशीष मौर्या ने अपनी बाइक पर गुजरात की तर्ज पर वायरल हो रहे वीडियो को देखते हुए अपने दो पहिया वाहन पर लोहे की छड़ी लगवाकर किसी भी तरह के मांझे से बचाव के लिए लगवाया। आशीष बताते है कि एक बार मांझे से उनकी उंगली कट गई थी और मांझा गर्दन तक आ गया था, इस घटना से सबक लेते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।