फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से झड़प

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की कोशिश की, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक हिरासत में लेकर बसों में भर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इस तरह के बयानों का विरोध जारी रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें