पारा के आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट को शनिवार शाम को एलडीए ने निर्माण को अवैध बताते हुए सीलिंग की कार्यवाई कर दी थी। ढाबा मालिक किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारी संख्या में एलडीए के खिलाफ धरने पर बैठ गए। ढाबा मालिक अभिषेक रेशू यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि एलडीए ने बिना कोई नोटिस और सूचना दिए बगैर ही सील कर कार्यवाई कर दी जिससे एलडीए के खिलाफ किसान यूनियन के बैनर तले धरना दिया जा रहा है। वहीं रविवार तीन बजे धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहुंचकर पीड़ितो की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार रोजगार पर प्रहार कर रही, सरकार बेरोजगार लोगों को और भी बेरोजगार बनाती जा रही है। एलडीए के अधिकारियों पर कहा जहां से लाभ होता है वहां कार्रवाई नहीं करती है। जहां से लाभ नहीं मिलता है वहां पर जाकर एलडीए सीज कर देती है बिना किसी नोटिस के। सरकार के इशारों पर काम करने वाले लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई हो।