हजरतगंज स्थित मोती महल वाटिका में जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत ‘एक शाम वतन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों में देशप्रेम का जज्बा भर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।