यूपी में एएनएम के 5272 पदों पर भर्ती के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों ने 11 जनवरी को परीक्षा दी थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में आउट ऑफ सेलेबस प्रश्न पूछे गए जिससे कि उनके एग्जाम खराब हो गए। शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों ने लखनऊ के विभूतिखंड स्थित यूपीएसएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी आवाज उठाई। महिला अभ्यर्थियों ने सचिव से मुलाकात की जिसमें उन्हें मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर दोबारा परीक्षा न करवाई गई तो हम आंदोलन करेंगे। महिला अभ्यर्थियों को पुलिस बल ने प्रदर्शन स्थल से हटा दिया।