फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डिलीवरी ब्वॉय, ऑटो और विक्रम चालक निकले चेन स्नैचर, मड़ियांव पुलिस तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने बाइक से चेन और मोबाइल झपटने वाले तीन शातिर स्नैचरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक विक्रम चालक, दूसरा ऑटो चालक और तीसरा जोमैटो-स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय है। आरोपियों के कब्जे से दो चेन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। बरामद चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। डीसीपी नार्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि मंगलवार को यादव चौराहे के पास से सलेमपुर पतौरा, बादलखेड़ा निवासी इम्तियाज (30), मूलरूप से हरदोई के हरियावां स्थित मरई निवासी और वर्तमान में एलडीए कॉलोनी, राजाजीपुरम निवासी देवेंद्र सिंह (20) तथा पतौरा बुद्धेश्वर निवासी अरुण त्रिपाठी (20) को गिरफ्तार किया गया। इम्तियाज ने सात अगस्त को आम की बाग, बालाजी इन्क्लेव निवासी ई रिक्शा सवार पुष्पा अवस्थी (60) के गले से चेन झपट कर अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपियों ने करीब दो माह पहले आईआईएम रोड पर राहगीर से मोबाइल झपटने की बात भी कबूली। मोबाइल का लॉक नहीं खुलने पर उसे यादव चौराहे के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि इम्तियाज विक्रम चालक, देवेंद्र ऑटो रिक्शा चालक और अरुण जोमैटो-स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय है। तीनों बाइक से निकलकर राहगीरों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही पीछे से चेन या मोबाइल झपटकर फरार हो जाते थे। लूटे गए सामान को बेचकर मिले रुपये जुआ खेलने और अपने शौक पूरे करने में खर्च करते थे। तीनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक इम्तियाज पर लखनऊ और उन्नाव में पांच, देवेंद्र सिंह पर सात और अरुण त्रिपाठी पर चार मुकदमे दर्ज हैं। बरामद स्प्लेंडर बाइक के कागजात नहीं मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें