फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शंकराचार्य प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

ishwar ashish Updated Wed, 25 Feb 2026 03:34 PM IST

लखनऊ। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जिसमें कहा गया है कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तश्वरानन्द सरस्वती एवं उनके शिष्यों को लगातार परेशान करने का काम किया जा रहा है। कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों को स्नान से रोका गया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अब शंकराचार्य, उनके शिष्य स्वामी मुकुदानद ब्रह्मचारी सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज करा कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मांग की है कि एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तिय की पृष्ठभूमि, परिस्थितियों और संभावित प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्रदमन सिंह (बबलू), शहर कांग्रेस कमेटी (उत्तरी) के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ और शहर कांग्रेस कमेटी (दक्षिणी) के अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें