फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म का यात्री शेड गिरा, तीन घायल

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे यात्री शेड अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री अभिषेक और साहिल इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं टीटीई भूपेंद्र सिंह को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अजन्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीआरएम सुनील वर्मा, आरएलडीए के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पावस यादव समेत ब्रिज वर्कशॉप की टीम पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्य शुरू कराया। रेलवे कर्मचारियों ने टूटे हुए शेड के हिस्से को हटाकर प्लेटफार्म को सुरक्षित कराया। हादसे के कारण कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें