फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में मिला युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में वेज बिरयानी की दुकान में रखे फ्रीजर में 25 साल के युवक का शव मिला। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित जीसीआरजी कॉलेज के सामने रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव कॉलेज के सामने बनी शनि रावत की वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में रखा था। बताया जा रहा है सनी के पिता की मौत हो जाने की वजह से दुकान पिछले 4 दिन से बंद थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। दुकान मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। वहीं शव किसका है इसकी भी शिनाख्त करने में टीम में लग गई है। फ्रीजर में होने की वजह से 4 दिन तक दुर्गंध नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें