फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्ग दंपति टप्पेबाजी का शिकार, महिला से उतरवाए मंगलसूत्र और अंगूठी

तेलीबाग, रजनीखंड में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति टप्पेबाजी का शिकार हो गए। घर से राशन लेने के लिए निकले बुजुर्ग जब घर पहुंचे तो बुजुर्ग पत्नी के हाथों की अंगूठी और गले का मंगलसूत्र लुट चुका था। रजनीखंड के रहने वाले राम किशुन पाल 75 वर्ष अपनी पत्नी 70 वर्ष की राजकुमारी पाल के साथ राशन की दुकान में राशन लेने के लिए शुक्रवार को घर से 10:30 बजे निकले। राम किशुन ने बताया कि वह राशन की दुकान पर पहुंचने ही वाले थे कि उसके पहले दो युवक उन्हें रास्ते में मिले और रोक लिया और बोले आप लोगों के हाथ पैरों में दर्द होता है, उन लोगों के मुंह से निकला हां होता है। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें दवा देने की बात बताइ और अपनी बातों में उलझा लिया। युवकों ने कहा कि माताजी दवा तो हम दे रहे हैं लेकिन वह तभी असर करेगी जब आप हाथों से अंगूठी और गले से मंगलसूत्र उतार देंगी। यह कहते हुए टप्पे बाजो में उन दोनों जेवरों को उतरवा कर एक कागज में लपेटा और राम किशुन पाल के हाथों में देते हुए कहा इस पुड़िया को घर में जाकर खोलना। इसके बाद दोनों बुजुर्ग घर चले आते हैं घर पहुंच कर जब पुड़िया खोलते हैं तो उसमें उनके मंगलसूत्र अंगूठी की जगह तीन छोटे-छोटे कंकड़ रख होते हैं। जिसे देखकर वह भौचक्के हो जाते हैं। बुजुर्ग माता-पिता को लेकर उनकी लड़की अंकिता पाल पीजीआई थाने पर पहुंचती है जहां मुकदमा दर्ज किया जाता है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें