कड़ाके की ठंड के बीच शहर का बड़ा हिस्सा रजाई में दुबका हैं। वहीं, धोबी समुदाय के लोग पेट पालने के लिए गोमती के बर्फीले पानी में कपड़े धो रहे हैं। हाथों में सूजन और शरीर में कंपकंपी लिए ये परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए प्रकृति की कठोर मार झेलने पर मजबूर हैं।