फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्पताल में भर्ती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित जुनाबगंज के प्रसाद हॉस्पिटल में सोमवार सुबह भर्ती एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। बंथरा के किशुनपुर कौड़िया निवासी अक्षत दीक्षित उर्फ सनी अपनी पत्नी सीता दीक्षित (32), बेटे उत्कर्ष (5) के अलावा पिता विनोद दीक्षित और मां सुषमा दीक्षित व बुजुर्ग दादी के साथ रहकर रोडवेज में संविदा बस चालक हैं और साथ ही ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी सीता दीक्षित (32) का पिछले कुछ समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसका इलाज प्रसाद हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक रविवार को अभय ऑटो चलाने चले गए थे। उनके पिता विनोद कपड़े की दुकान पर काम करने चले गए। तभी दोपहर को सीता की तबीयत बिगड़ने पर वह घर से निकलकर अस्पताल पहुंची और बाद में पति को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रात में पति भी उनके साथ अस्पताल में रुके थे लेकिन तड़के करीब तीन बजे उन्हें नींद आ गई। इसी दौरान सीता कमरे से बाहर निकल गईं। सुबह करीब छह बजे वह अस्पताल परिसर में नीचे बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं, जहां उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने सीता को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में महिला को तड़के चार बजे वार्ड से बाहर जाते हुए देखा गया है तथा उसके चप्पल नीचे गिरते दिखाई दिए हैं लेकिन गिरने की घटना स्पष्ट नहीं दिख रही। इधर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और संदेह जताते हुए कहा कि यदि महिला चौथी मंजिल से गिरी है तो घटनास्थल पर खून के निशान क्यों नहीं मिले। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी इलाज के लिए भर्ती हुई थी। अचानक सुबह फर्श पर गिरी पड़ी हुई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें