तेलीबाग, रायबरेली रोड पर हैवत मऊ मवईया मैं बने रॉयल लेक ब्यू अपार्टमेंट है। इसकी वेलफेयर सोसाइटी ने आज अपनी ही सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए सोसाइटी में जमकर प्रदर्शन कर नारे लगाए। सोसायटी के लोगों का आरोप था कि सोसाइटी ने मनमाना रवैया अपना रखा है, अपार्टमेंट के लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। सोसाइटी की रविवार को बैठक हुई जिसमें बैठक में गंभीर आरोप लगाते हुए सीएस पाण्डेय, मेधा गुप्ता, राजेश्वरी कपूर, पीएस मुंडी, राहिल विग, पंकज मिश्र नहीं बताया कि सोसाइटी पर लोगों ने अविश्वास व्यक्त किया है। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस काफी पहले दिया गया। अपार्टमेंट में 2022 से फायर सिस्टम खराब है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अपार्टमेंट में दो-दो लिफ्ट खराब पड़ी हुई है उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा। जनरेटर चलाया नहीं जाता है ,कैमरे भी सही नहीं है यही नहीं सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिक्योरिटी गार्ड भी पर्याप्त नहीं है। जब भी अपार्टमेंट के लोग समिति से कुछ कहते हैं तो उनकी बात नहीं सुनी जाती है। समिति के लोगों ने एलडीए और आवास विकास अधिकारियों से भी शिकायत की है। यही नहीं पीजीआई फायर में पहुंचकर शिकायत करते हुए कहा कि समिति पर दबाव डाला जाए कि अपार्टमेंट में फायर सिस्टम सही कराया जाए।