फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमर उजाला की खबर का असर, कुर्सी रोड पर हटेगा बिजली तारों का मकड़जाल

Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Jul 2026 06:42 PM IST

कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर फैले बिजली के तारों के मकड़जाल को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। शुक्रवार को 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को बताया कि क्षेत्र में एबीसी (एरियल बंच्ड) केबल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे खुले बिजली तारों का जाल समाप्त होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बिजली पोल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने परिसरों में आर्म्ड केबल लगवाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि आर्म्ड केबल लगने के बाद विभाग की ओर से निशुल्क नया बिजली मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी। गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र लोधी ने 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से घरों और दुकानों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों को हटाने की मांग उठाई थी। क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें