समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। उन्होंने कहा कि सपा की ओर से पांच लाख रुपये की मदद दी गई है, लेकिन न्याय की लड़ाई अभी अधूरी है। उन्होंने मांग की कि परिवार को न्याय मिले और पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। अखिलेश ने प्रतापगढ़ और फतेहपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने नियुक्तियों, प्रशासनिक तैनातियों और शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि अंत में सब मरोगे इसलिए, कम से कम लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ जाओ।