फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आधी रात बेडरूम में अजगर देखकर सहम गए परिजन, खुद की किया रेस्क्यू, नहीं मिली कोई मदद

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज की आम्रपाली चौकी के पुराना तोपखाना इलाके में सर्वेश अवस्थी अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बेडरूम में सो रहे थे कि तभी करीब एक बजे उन्हें कमरे में आहट सुनाई दी। जब उन्होंने चेक किया तो 6-7 फीट लंबा विशाल अजगर फर्श पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। परिवार दहशत में आ गया। सर्वेश ने तुरंत 112 पर कॉल की लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिली। पुलिस ने फॉरेस्ट विभाग और फॉरेस्ट विभाग ने एक-दूसरे के नंबर देने शुरू कर दिए। कई अधिकारियों के नंबर दिए गए, जिनमें से कुछ स्विच ऑफ थे या उपलब्ध नहीं थे। लगभग 2 घंटे तक मदद का इंतजार करने के बाद परिवार ने खुद अपनी जान जोखिम में डालकर अजगर को किसी तरह बोरी में बंद किया और बड़े बर्तन के नीचे ढक दिया। सुबह करीब 9:30 बजे वन विभाग के दो कर्मचारी पहुंचे और अजगर को ले गए। परिवार ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग झूठी रिपोर्ट जारी कर रहा है कि रात में ही रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया, जबकि वीडियो साफ तौर पर साबित कर रहा है कि परिवार ने खुद अजगर को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें