राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जानकीपुरम में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए मुख्य सड़कों से गुजरे। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। लोगों ने स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।