फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, नगर निगम की ओर बढ़ रहे लोगों को पुलिस ने रोका

लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी पर पार्षद रणजीत सिंह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भक्तों और किसान मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर से झूलेलाल घाट तक मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। झूलेलाल घाट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें वापस झूलेलाल घाट की ओर भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें