फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप पर हंगामा

आईआईएम रोड स्थित एसएन अस्पताल में सिर दर्द की समस्या पर भर्ती गर्भवती जन्नतुन निशा (28) की बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। आपरेशन के बाद से जन्नतुन निशा बेहोश थी। हंगामे की सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पति सीतापुर के उमरिया गांव निवासी शाहिद ने डॉक्टर यूसुफ व अन्य स्टाफ के खिलाफ मड़ियांव थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें