आईटी कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर आयोजित सेमिनार में लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर पुनीत मिश्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. मनुका खन्ना भी मौजूद रहीं।