लखनऊ के विकास नगर के लेखराज मार्ग शिव जी की प्रतिमा के पास चल रहा सीवर लाइन की मरम्मत का काम है। ये वही मार्ग है जो अक्सर हर साल सड़क धंसने की वजह से चर्चा में बना रहता है। मार्ग को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोग बताते हैं कि चेंबर बनाने का काम चल रहा था। पाइप में रिसाव होने के चलते इतना बड़ा गढ्ढा किया गया पर नीचे अभी भी पानी भरा हुआ है।